बच्चे के जन्म के बाद सदमे में चली गई थीं Sonam Kapoor, बोलीं- इस वजह से मेरा मेरे पति के साथ रिश्ता...

Sonam kapoor gain 32 kg weight after delivery: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam kapoor) अपने लुक्स, स्टाइल की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं। 'सांवरिया' फिल्म से डेब्यू करने के बाद से वे जमकर लाइमलाइट में आईं। सोनम कपूर अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खास सुर्खियों में रही हैं। सोनम कपूर साल 2022 में मां बनी हैं। जिसके बाद से वे डिप्रेशन में आ गई थीं। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सोनम कपूर इनती परेशानी में पड़ गई थीं।
बेबी के जन्म के बाद बढ़ गया 32 किलो वजन
दरअसल महिलाओं को पोस्ट प्रेग्नेंसी बढ़ते वजन का सामना करना पड़ता है। कुछ यही परेशानी सोनम कपूर ने भी उठाई थी। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उनका 32 किलो वजन बढ़ गया था। जिस वजह से वह ट्रॉमटाइज हो गई थीं। एक्ट्रेस बताती हैं कि मेरा वजन जब 32 किलो तक बढ़ गया था तब सच बताऊं तो मुझे गहरा सदमा लग गया था। बच्चा पैदा होने के बाद आपका उससे लगाव अधिक हो जाता है जिस वजह से आप वर्कआउट पर या अपने खाने पीने पर भी ध्यान नहीं दे पाते थे। अब लगभग डेढ़ साल हो गया है और अब मैंने एक्सेप्ट किया है। नया ताल मेल बैठाने में थोड़ा समय लगता है।
पति के साथ बदल जाता है रिश्ता
सोनम कपूर कहती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। यहां तक कि पति से भी रिश्ता सेम नहीं रहता है। आपकी जिंदगी में सबकुछ बदल जाता है। आपकी बॉडी पहले के जैसा महसूस नहीं कर पाती है। मैंने खुद को हमेशा वैसा ही अपनाया है जैसी मैं हूं, लेकिन अपना ये वर्जन भी मुझे अपनाना चाहिए।
बिजनेसमैन से की शादी और चार साल बाद हुआ बच्चा
बता दें कि 38 साल की एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं शादी के 4 साल बाद दोनों माता पिता बने। सोनम ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। वायु अभी 2 साल का होने जा रहा है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications