पब्लिक इवेंट में सोनम कपूर ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप, ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का लुक देख लोग ले रहे बलाएं!

Sonam Kapoor baby bump

Sonam Kapoor baby bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। नवंबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद सोनम पहली बार किसी बड़े इवेंट में नजर आईं। शुक्रवार को मुंबई में नीता अंबानी द्वारा आयोजित 'स्वदेश' कार्यक्रम में सोनम का स्टाइलिश अवतार एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया।

ब्लैक बनारसी साड़ी में छाईं सोनम कपूर

इस खास फैशन इवेंट में सोनम कपूर ने काले रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी, जिसकी चौड़ी और सुनहरी बॉर्डर ने उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल टच दिया। सोनम ने इस इवेंट में अपने बेबी बंप को भी ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।

पूरा लुक उनकी बहन और स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था। रिया कपूर ने सोनम की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि सोनम ने Swadesh Online के लिए डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की खास बनारसी weave पहनी है।

कई बॉलीवुड सितारे बने इवेंट का हिस्सा

इस इवेंट में सिर्फ सोनम ही नहीं, बल्कि जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, मनीष मल्होत्रा और कई अन्य सितारे भी पहुंचे। सभी ने अपने फैशन स्टेटमेंट से इस शाम को यादगार बना दिया, लेकिन सोनम की साड़ी और प्रेग्नेंसी ग्लो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

हॉट पिंक अवतार में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान एक बेहद स्टाइलिश अंदाज में किया था। उन्होंने विंटेज हॉट पिंक ब्लेजर और स्कर्ट सेट में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। यह आउटफिट ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के आइकॉनिक लुक से इंस्पायर्ड था। सोनम ने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा था- 'MOTHER' और साथ में किस इमोजी। उनकी इस पोस्ट ने इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी को खुश कर दिया था।

पहले से हैं एक बेटे की मां

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा 2022 में एक प्यारे बेटे 'वायु' के माता-पिता बने थे। अब कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने को तैयार है और फैंस भी इस खुशखबरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X