खूबसूरत के बाद अपने परिवार संग कभी काम नहीं करेंगी सोनम!
सोनम कपूर अपनी बहन के साथ मिलकर फिल्म खूबसूरत की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान सोनम कपूर को कई बार अपनी बहन से ये सुनने को मिला कि तुम्हें तो एक बार में ही पूरा डायलॉग बोल देना चाहिए। इतना समय क्यों लग रहा है। ऐसे कुछ वाक्यों ने सोनम कपूर को पूरी तरह से टर्न ऑफ कर दिया। उन्होंने ये डिसाइड कर लिया है कि अब वो अपने परिवार के किसी भी सदस्य के साथ फिल्म नहीं करेंगी। क्योंकि ऐसे में वो अपने हिसाब से और अपनी सहजता के हिसाब से काम नहीं कर सकतीं। उन्हें लगता है कि शायद वो दूसरे निर्देशकों के साथ ज्यादा कंफरटेबल रहती हैं क्योंकि दूसरे निर्देशक सोनम पर इतना बर्डन नहीं डालते और उन्हें उनके हिसाब से काम करने देते हैं।
सोनम कपूर नज़र आ सकती हैं 24 सीरीज के दूसरे भाग में!
तो ये तो हमारी मूर्ख दिवस पर तड़का लगाकर बनाई गयी खबर थी। सच तो ये है कि सोनम कपूर का ये मानना है कि अपने परिवार के साथ काम करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योकि परिवार वाले हमेशा आपको बेस्ट मानकर चलते हैं। उनके लिए आप परफेक्ट हो और आपको हमेशा परफेक्शन के साथ ही काम करना पड़ता है। लेकिन सोनम ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है और ना ही सोचा है कि वो अपने परिवार के साथ काम नहीं करना चाहतीं। आखिर हर एक परिवार के लिए उनका फैमिली मेंबर तो बेस्ट होता ही है। ऐसे में सोनम कपूर को बुरा क्यों मानना।
Did You Know- सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर का कहना है कि उनके टीवी शो 24 के अगले भाग में सोनम कपूर भी नज़र आ सकती हैं। लेकिन वो सोनम को किसी भी तरह से मजबूर नहीं करेंगे कि वो इस शो का हिस्सा बनें।


Click it and Unblock the Notifications
