ऑनलाइन ट्रोलिंग पर छलका सोनम कपूर का दर्द, बोलीं 'कुछ महीने मानसिक परेशानी रही है'
कुछ समय से सोशल मीडिया पर कुछ बॉलीवुड सितारों को काफी जमकर ट्रोल किया जा रहा है और ये सब तब शुरु हुआ था जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरु हुई थी। ऐसे में ये इंडस्ट्री दो फाड़ हो गई थी और लगातार अपने विचारों को व्यक्त कर रही थी। इस मामले में सबसे ज्यादा स्टारकिड्स ही ट्रोल हुए थे और इसके बाद से कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया को अलविदा तक कहा दिया था। लेकिन इस समय अभिनेत्री सोनम कपूर का एक बयान इसपर सामने आया है।
गौरतलब है कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और विचार साझा करती रहती हैं। हालांकि वो भी कई बार ट्रोलर्स का निशाना बनी हैं और कई बार कंगना रनौत ने भी उनपर हमला बोला है।

सोनम कपूर ने इसपर कहा है कि ये काफी ज्यादा परेशान करने वाला होता है जो कि जिंदगी में नकारात्मक प्रभाव डालता है। सोनम इस दौरान एक न्यूज चैनल से बातचीत कर रहीं थीं।
उन्होने खुलासा किया ये कुछ महीने जो बीतें हैं उनके लिए काफी ज्यादा डिस्टर्बिंग थे और मानसिक परेशानी का कारण बने हुए थे। सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा नफरत भरी हुई है कि ये सब देखकर वो काफी ज्यादा निगेटिव फील करने लगती हैं।
कुछ समय के बाद वो उन्होने खुद को संभाला और अब वो अच्छा महसूस कर रही हैं। बता दें कि इससे परेशान होकर आलिया भट्ट ने भी कुछ समय के लिए अपने इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications