..................... दुलकर सलमान और सोनम कपूर स्टारर द ज़ोया फैक्टर की स्पेशल स्क्रीनिंग केवल क्रिकेटर्स के लिए | Sonam Kapoor Dulquer Salmaan's The Zoya factor arrange a special screening for cricketers - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर - दुलकर सलमान की द ज़ोया फैक्टर की स्पेशल स्क्रीनिंग, केवल क्रिकेटर्स के लिए

Recommended Video

Neha Dhupia's husband Angad & others attend screening of Sonam Kapoor's The Zoya Factor | FilmiBeat

सोनम कपूर - दुलकर सलमान स्टारर द ज़ोया फैक्टर रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन रिलीज़ से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है भारतीय क्रिकेटर्स के लिए। द ज़ोया फैक्टर एक विज्ञापन एजेंट की एक असामान्य कहानी है।

ज़ोया, जो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है!

sonam-kapoor-dulquer-salmaan-s-the-zoya-factor-arrange-a-special-screening-for-cricketers

फिल्म के विषय को ध्यान में रखते हुए, क्रिकेटर्स के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है, जहां ज़हीर खान, अजीत अगरकर, युवराज सिंह, अजय जडेजा, रोहन गावस्कर, प्रवीण आमरे, अबे कुरुविला, आदित्य तारे, सूर्यकुमार यादव जैसे तमाम नाम शिरकत करेंगे।

हाल ही में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे क्रिकेटर्स अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए नज़र आए थे।

जब से द ज़ोया फैक्टर का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, फ़िल्म अपनी अनोखी कहानी के साथ सुर्खियों में बनी हुई है। खूबसूरत गानों से ले कर डायलॉग्स और केमिस्ट्री तक, फिल्म से जुड़ी हर चीज़ ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया है।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है और फॉक्स स्टार हिंदी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। द ज़ोया फैक्टर 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X