कर लीजिए BOOKING - 5 अप्रैल 2019, शाहरूख के हाथ से गई एक और सलमान की फिल्म, देखिए पोस्टर
दलकीर सलमान कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार हैं और आखिरकार अब वो अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। अनुजा चौहान की बेस्ट सेलर द ज़ोया फैक्टर पर बनने जा रही है शानदार सी फिल्म और इसकी कास्ट और रिलीज़ डेट दोनों ही फाइनल हो चुके हैं।
नेहा राकेश शर्मा और प्रधुमन सिंह की लिखी कहानी को डायरेक्ट करेंगे अभिषेक शर्मा। फिल्म की रिलीज़ डेट 5 अप्रैल 2019 फाइनल की गई है और फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू हो जाएगी।

यानि कि बॉलीवुड में अब एक और सलमान आ रहे हैं और इस सलमान ने भी आते ही शाहरूख के हाथ से ये फिल्म छीन ली। दरअसल, इस फिल्म को बनाने के राइट्स तीन साल तक रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट के पास थे।
द ज़ोया फैक्टर एक लड़की की कहानी है जो एक एड एजेंसी में काम करती है और अचानक उसे इंडियन क्रिकेट टीम के साथ काम करने का मौका मिल जाता है। लेकिन सबको लगता है कि वो टीम के लिए लकी है। जब उसकी मौजूदगी में टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है।
फिल्म में दलकीर सलमान इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन की भूमिका में होंगे। इस किरदार का नाम होगा निखिल कोड़ा। वहीं सोनम ज़ोया के किरदार में होंगी।
जानिए यंग स्टार्स की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











