साउथ का सफर फिलहाल नहीं: सोनम

यही वजह है कि उन्होंने उन सारे रिपोर्टों को खारिज करते हुए कह दिया है कि उन्हें कमल हसन और विजय के साथ दक्षिण की एक फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला है, लेकिन सोनम ने कहा है कि हां, यह सच है कि प्रस्ताव मिला है। लेकिन फिलहाल मैं दक्षिण की फिल्मों में काम नहीं कर रही। उन्हें बेहद खुशी होगी अगर उन्हें इन दोनों कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो।
खबर है कि सोनम कपूर को विश्वपूरम फिल्म में भी काम करने के लिए आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि विश्वपूरम की कहानी एक ऐसे अधेड़ व्यक्ति की कहानी पर आधारित है, जो एक युवा लड़की के प्यार में दीवाना हो जाता है। इस बाबत कुछ दिनों पहले सोनम ने टि्वटर में लिखा है कि कोलीवुड की किसी फिल्म में काम करने का उनके पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











