बॉलीवुड क्वीन नहीं बनना चाहतीं सोनम कपूर

इन दिनों अपनी फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' के प्रचार में जुटीं हुईं सोनम ने कहा, " मैं एक सफल अभिनेत्री जरूर बनना चाहती हैं, लेकिन चूहा दौड़ में शामिल होकर बॉलीवुड क्वीन नहीं। इस बात से मुझे सख्त नफरत है।"
देखें- यही खबर वीडियो में
अपनी फिल्म का प्रोमोशन करते हुए सोनम ने कहा कि उन्हें शूटिंग के दौरान सबसे अच्छा साड़ी पहनना लगा। उन्होंने कहा, "फिल्म में साड़ी पहन कर हसीन वादियों में पेड़ों के बीच एक पारंपरिक बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह घूम-घूम कर शॉट देने में काफी मज़ा आया।" सोनम ने उम्मीद जताई कि इमरान खान के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।


Click it and Unblock the Notifications