Video: दूल्हा तैयार, डोली तैयार, लेकिन दुल्हन डॉली किसकी है!
सोनम कपूर की आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' का दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। अरबाज खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पोस्टर्स काफी दिलचस्प लग रहे हैं। पहले पोस्टर में जहां सोनम अजीबोगरीब दुल्हन बनी नजर आती है। वहीं दूसरे पोस्टर में दुल्हों को भी दिखाया गया है।

पोस्टर में फिल्म का नाम 'डॉली की डोली' लिखा हुआ है, लेकिन उसके नीचे एक प्रश्न भी छोड़ा गया है, 'लेकिन डॉली किसकी'। जी हां, क्योंकि यहां एक नहीं, बल्कि तीन तीन दुल्हे डॉली को अपना बनाना चाहते हैं। सोनम कपूर के अलावा इस फिल्म में पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है।
ये हैं साल 2015 की दुल्हन, डॉली। लिहाजा, यह कोई आदर्श बहु टाइप दुल्हन नहीं, बल्कि यहां कुछ अनोखा होना है। आपको बता दें, इस फिल्म में सोनम लुटेरी दुल्हन के किरदार में हैं। जो शादी करती है, और फिर लड़के और ससुराल वालों को लूट लेती है। लेकिन आने क्या होता है, यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। यह फिल्म 5 फरवरी 2015 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications