Inside Photos: सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में जगमगाए 'सितारे', सामने आई खास तस्वीरें

sonam-kapoor-diwali-bash-inside-pics-from-janhvi-kapoor-to-sara-ali-khan-see-the-stars-studded-pho

कोरोना की वजह से लगभग दो सालों के बाद बॉलीवुड स्टार्स ने दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया है। लगभग सभी बड़े स्टार्स ने दिवाली के मौके पर पार्टी और गेट-टूगेदर किया। सोशल मीडिया पर इस साल बॉलीवुड स्टार्स की दिवाली की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। वहीं, यह दिवाली सोनम कपूर के लिए भी कई मायनों में खास थी। उन्होंने बेटे वायु संग पहली दिवाली मनाई और साथ ही शानदार पार्टी भी रखी।

सोनम कपूर की दिवाली की पार्टी में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। सितारों से जगमगाती इस दिवाली पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। यूजर्स को यह तस्वीरें काफी पसंद भी आ रही हैं।

सोनम कपूर के अलावा जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स ने इन तस्वीरों को शेयर भी किया है। आप भी डालें इन तस्वीरों पर एक नजर

सोनम ने रखी थी पार्टी

सोनम ने रखी थी पार्टी

सोनम कपूर ने दिवाली के मौके पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी उन्होंने सफेद आउटफिट पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं उनके भाई अर्जुन कपूर भी अपनी बहन के गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती करते नजर आए।

चाचू संग दिखीं जाह्नवी-अंशुला

चाचू संग दिखीं जाह्नवी-अंशुला

जाह्नवी कपूर और अंशुला कपूर अपने चाचू अनिल कपूर के साथ पोज देते नजर आए। सभी तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने जमकर मस्ती की है।

पारिवारिक तस्वीर

पारिवारिक तस्वीर

इस दिवाली बैश में पूरा परिवार एक छत के नीचे जमा हुआ तो एक खूबसूरत तस्वीर तो बनती थी। परिवार की सबसे बड़ी सदस्य निर्मल कपूर के साथ सभी ने मिलकर तस्वीरें क्लिक करवाईं।

बहनों ने दिया पोज

बहनों ने दिया पोज

जाह्नवी कपूर और अंशुला कपूर भी इस दौरान साथ में नजर आईं। अंशुला कपूर ने खुलासा किया कि जाह्नवी कपूर ने कई बार उनके मांग टीके को ठीक करने की कोशिश की लेकिन असफल रहीं।

पोज देते दिखे घर वाले

पोज देते दिखे घर वाले

अपनी मां के साथ बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की यह तस्वीर वाकई बेहद खूबसूरत है। वहीं, अर्जुन कपूर के अलावा संजय कपूर के बेटे जहान कपूर भी दादी के साथ पोज देते दिखे।

जाह्नवी और सारा

जाह्नवी और सारा

जाह्नवी और सारा की जोड़ी इस पार्टी में भी छाई रही। दोनों कई मौकों पर बोल चुकी हैं कि, उनकी आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग है जो अक्सर नजर भी आ जाती है।

जाह्नवी-निसा की मस्ती

जाह्नवी-निसा की मस्ती

जाह्नवी कपूर और निसा देवगन इस बैश में काफी मस्ती करते नजर आए। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X