"पैडवुमन" सोनम.. फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंची स्कूल..छात्राओं को बांटे सेनेटरी नैपकिन
अक्षय कुमार की पैडमैन 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन पद्मावत के विरोध के चलते घाटे में जाने के डर से संजय लीला भंसाली ने अक्षय से कहकर फिल्म को आगे बढ़वा दिया था।
अगर ऐसा ना होता तो इन दोनो फिल्मों की क्लैश होती है। आपको बता दें कि ऐसा करने से पैडमैन को इसका प्रचार करने का थोड़ा सा वक्त और मिल गया है। हाल ही में पैडमैन का प्रचार करने फिल्म की हीरोइन सोनम कपूर एक स्कूल में जा पहुंची।

सोनम ने वहां छात्राओं को सिनेटरी नैपकिन बांटते हुए फिल्म का प्रचार भी किया। सोनम ने ये भी बताया कि पैड के फायदे क्या होते है और उनको इसको लेकर खुलके बात करनी चाहिए।
आपको बता दे कि पैडमैन अब 9 फरवरी को रिलीज होगी और इस फिल्म में महिलाओं की माहवारी से संबंधित समस्याओँ और इसमें लापरवाही से होने वाली समस्याओं और पुरानी परंपराओं को जड़ से खत्म करने के बारे में बताया गया है। देखिए प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











