..................... Sonam Kapoor discharged from hospital resumes Prem ratan shoot - Hindi Filmibeat

सलमान के 'प्रेम' में ठीक हुई सोनम की तबीयत, शूट पर लौटीं

सोनम कपूर और उनके पैंतरे उफ्फ्फ....कुछ ना कुछ करके उन्हें खबरों में रहना आता है। और आना भी चाहिए। बात बस इतनी सी थी कि सोनम ज़्यादा काम करके थक गईं और बीमार पड़ गईं। आप बीमार पड़ते हैं तो क्या करते हैं डॉक्टर के पास जाते हैं और दवा लेते हैं लेकिन सोनम थोड़ी अलग हैं।

sonam-kapoor

उन्होंने भर्ती होने के बाद ड्रिप चढ़ती अपनी एक फोटो पोस्ट कर दी जो वायरल हो गई। खैर सबने उनका हाल चाल पूछा और इतना अटेंशन मिलने के बाद अब वो ठीक हो गई हैं। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिलते ही सोनम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं और फोटो डालना उनकी तकनीकी ज़रूरत थी।

खैर, अब सोनम बिल्कुल ठीक हैं और प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग वापस शुरू कर चुकी हैं। इस दौरान सोनम के पापा अनिल कपूर विदेश यात्रा पर थे और सोनम की हॉस्पिटल में होने की खबर सुनकर वो बहुत ज़्यादा परेशान हो गए।

सोनम ने बताया कि उनके पापा इस दौरान हर समय फोन पर उनका हाल चाल लेते रहे। वहीं सोनम के कुछ दोस्तों का मानना है कि ये सब इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने बहुत ज़्यादा डाइटिंग की जिसके कारण ये सब हुआ!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X