मेरे पापा सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता है: सोनम

By Staff

Sonam Kapoor
बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का आत्‍मविश्‍वास देखते ही बनता है। मीडिया के सामने आने पर भी उन्‍हे कोई घबराहट नही होती है, मीडिया के सवालों के जवाब बहुत चतुराई से देती है।

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने दिल्‍ली दौरे के दौरान कहा, ''मैं शोषित-पीडि़त नही हूं, मैं अनिल कपूर की बेटी हूं, मैं चांदी का चम्‍मच मुंह में लेकर पैदा हुई हूं। मेरे पापा ने स्‍लमडॉग मिलिनयर में बेहतरीन अभिनय किया है। उनके जैसा गेम शो की मेजबानी कोई कर ही नही सकता है।''

अपनी आने वाली फिल्‍म देलही 6 के बारे में सोनम ने कहा कि फिल्‍म में मेरी और अभिषेक की जोड़ी देखते ही बनेगी। हम दोनों बहुत खूबसूरत लगे है। फिल्‍म का एक गाना मसक्‍कली आजकल चर्चा में बना हुआ है। मसक्‍कली एक कबूतर का नाम है। यह गाना सोनम और कबूतर पर फिल्‍माया गया है। फिल्‍म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे है।

खैर सोनम कपूर के दिन अच्‍छे चल रहे है। उनकी आने वाली फिल्‍म दिल्‍ली 6 से लोगो को काफी उम्‍मीदें है। फिल्‍म लोगों की उम्‍मीदों पर कितना खरा उतर पाएगी यह तो वक्‍त ही बताएगा लेकिन सोनम का आत्‍मविश्‍वास देखते ही बनता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X