..................... Sonam kapoor did not eat for two days to shoot bikini scenes - Hindi Filmibeat

बिकनी सीन शूट करने के लिए दो दिन तक सोनम ने नहीं खाया खाना!

सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म बेवकूफियां को प्रमोट करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई के एक मैनेजमेंट कॉलेज में सोनम और आयुष्मान ने मिलकर बेवकूफियां फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक प्रेस कॉंफ्रेंस रखी और उस दौरान दोनों कॉरपोरेट लुक में कॉलेज आए और स्टूडेंट्स से भी बातें कीं। आयुष्मान और सोनम दोनों ने मिलकर मैनेजमेंट कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए एक प्रजेंटेशन भी रखी थी जिसमें जॉब के दौरान रोमांस करने और अपने बॉस की बातों के मतलब को समझने के तरीके बताए गये थे। प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान सोनम की बिकनी को लेकर भी कई सारे सवाल पूछे गये जिनके जवाब में सोनम ने कहा कि बिकनी में खुद को फिट दिखाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत तो की लेकिन वो किसी एक्ट्रेस की तरह हॉट दिखने की कोशिश नहीं कर रही थीं।

सोनम कपूर ने कहा बिकनी के सीन को शूट करने के दो दिन पहले से उन्होंन खाना छोड़ रखा था। उनकी बिकनी बॉडी में दीपिका जैसे एब्स और कैटरीना कैफ जैसी सेक्सी टांगे नहीं दिखेंगी। बस एक आम लड़की की ही बॉडी होगी जो कि बिकनी में नज़र आएगी। हालांकि थोड़ा सा मेंटेन दिखने के लिए सोनम ने काफी मेहनत भी की ताकि बिकनी उनकी बॉडी पर अच्छी दिखे। सोनम की ये मेहनत रंग भी लाई और लोगों ने सोनम को बिकनी में देख ढ़ेर सार कॉंम्प्लीमेंट भी दिये। जब आयुष्मान से पूछा गया कि लोग तो बाहर सोनम को बिकनी में देख पागल हो रहे हैं ऐसे में आयुष्मान का क्या हाल था। तो आयुष्मान ने कहा कि मैं भी सोनम को बिकनी में देख देखता ही रह गया था। शूटिगं करना तो भूल ही गया था।

सोनम को बिकनी में देख एक्टिंग करना भूल गये आयुष्मान

सोनम कपूर और आयुष्मान ने बेवकूफियां में एक कपल का किरदार निभाया है। सोनम जहां बहुत ही अमीर घर से और एक अच्छी जॉब करने वाली लड़की है वहीं आयुष्मान मिडिल क्लास का लड़का है जो एक कंपनी में मार्केटिंग एक्सक्यूटिव की जॉप करता था और एक दिन उसे जॉब से निकाल दिया जाता है। लेकिन आयुष्मान सोनम के पिता को मनाने के लिए कई सारे झूठ बोलता है और उन्हें यकीन दिलाता है कि वो सोनम का अच्छी तरह से ख्याल रखेगा। भले ही उसकी सैलरी सोनम से कम हो लेकिन वो सोनम को खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा। बेवकूफियां फिल्म को सबसे ज्यादा पब्लिसिटी सोनम कपूर के बिकनी सीन्स की वजह से मिल रही है। देखना है कि सोनम के ये बिकनी और हॉट सीन्स बेवकूफियां को बॉक्स ऑफिस पर कितना बेहतर रिस्पॉंस दिला पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X