धनुष के साथ अपने पत्ते नहीं खोल रही है सोनम

रजनीकांत के दामाद और कोलावरी डी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले धनुष के साथ सोनम कपूर फिल्म 'रांझना' में काम करने जा रही है। लेकिन इस बारे में सोनम कपूर चुप्पी साधे हुए हैं।
सोनम ने कहा कि अभी वह इस फिल्म के बारे में कुछ कह नहीं सकती हैं, मैं समझती हूं कि धनुष बहुत अच्छे दिखते हैं। मैं उनके साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं। लेकिन अभी कुछ कह नहीं सकती है। फिलहाल सोनम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'भाग मिल्खा भाग' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ऐसी खबर है कि सोनम को 'रांझना' में वाराणसी की लड़की का किरदार निभा रही है। जो जवाहरलार नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आती है, जहां उसकी मुलाकात धनुष से होती है।


Click it and Unblock the Notifications