सोनम-धनुष की नहीं थी राझणां
आजकल ए आर रहमान के संगीत से सजा गाना.. मेरी यह मनमानी केवल तुम तक...काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्म का नाम हैं राझणां। जिसमें पहली बार हिंदी सिनेमा के पर्दे पर नजर आ रहे हैं रजनीकांत के दामाद धनुष।
फिल्म में उनकी प्रेमिका बनी हैं अभिनेत्री सोनम कपूर जो कि एक स्कूल गोइंग लड़की के गेटअप में खासी सुंदर लग रही हैं। कहना गलत ना होगा कि फिल्म के प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा है। कुछ लोगों ने कहना भी शुरू कर दिया है कि हो सकता है कि इस फिल्म के बाद सोनम कपूर की किस्मत भी चमक जायें।
फिल्म का प्रमोशन अभी से ही चालू है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं जिन्होंने ने पहले ही कह रखा है कि फिल्म राझणां को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है। लेकिन आप को बता दें कि फिल्म के निर्देशकों की पहली पसंद सोनम और धनुष नहीं थे बल्कि इस फिल्म के लीड रोल के लिए शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा चुने गये थे। जिन्होने बिना किसी कारण के फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद साल 2012 में धनुष और सोनम ने फिल्म को साइन किया, यह कहकर कि फिल्म की कहानी काफी जोरदार है।
खैर सोनम और धनुष की जो़ड़ी के लिए भी लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है देखते हैं कि बॉक्सऑफिस पर यह जो़ड़ी क्या कमाल करती हैं। फिल्म में अहम किरदार अभय देओल का भी है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर और निर्देशक अनिल राय हैं। फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म तमिल में भी बन रही हैं। फिल्म की शूटिंग बनारस में भी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
