सोनम कपूर ने दिया दत्त बायोपिक को JHATKA, ठीक फिल्म रिलीज़ से पहले!
खबर थी कि सोनम कपूर रणबीर कपूर स्टारर दत्त बायोपिक में टीना मुनीम का किरदार निभा रही हैं जो एक समय में संजय दत्त की गर्लफ्रेंड और कोस्टार हुआ करती थीं। सोनम ने इन खबरों का खंडन किया है।
सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में साफ बताया कि वो संजय दत्त बायोपिक में किसी भी हीरोइन का किरदार नहीं निभा रही हैं। गौरतलब है कि संजय दत्त और टीना मुनीम के अफेयर की चर्चा एक ज़माने में गपशप गली की शान बढ़ाती थी।

अब देखना ये है कि अगर फिल्म में सोनम कपूर टीना मुनीम के किरदार में नहीं है तो क्या वो उनकी पहली पत्नी का किरदार निभा रही हैं?
इन सब बातों का खुलासा तो 29 जून को दत्त बायोपिक की रिलीज़ के साथ हो हो पाएगा। माना जा रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की दिशा पलट कर उन्हें बॉक्स ऑफिस स्टार बना सकती है।
जानिए, किन किन फिल्मों से सुपरस्टार्स ने किया था लगातार फ्लॉप के बाद कमबैक -


Click it and Unblock the Notifications











