'कैट फाइट' से नफरत है- सोनम कपूर

हिंदी सिने जगत में कैट फाइट शब्द अक्सर आपने सुना होगा और इन कैट फाइट में अक्सर सोनम कपूर का नाम शामिल होता है क्योंकि सोनम कपूर हिंदी सिनेमा की वो अदाकारा हैं जो अक्सर बिना सोचे कुछ ऐसी बातें कह जाती हैं जिनका मतलब बाद में लोग अपनी अपनी सोच के अनुसार निकालते हैं और सोनम हो जाती हैं विवादो में शामिल। लेकिन सच तो ये है कि सोनम कपूर को ये कैट फाइट शब्द ही बेहद वाहियात लगता है।

सोनम कपूर का कहना है कि लोगों के पास इतना वक्त है कि वो इन बेकार की बातों में उलझे रहते हैं। यहां दुनिया भर में इतनी बातें हो रही हैं उससे उन्हें कोई मतलब नहीं। हाल ही में अपनी फिल्म डॉली की डोली के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी कैट फाइट के बारे में पूछे जाने पर कहा- कैट फाइट ये शब्द ही कितना वाहियात है। दुनिया में इतनी सारी बड़ी बड़ी चीजें हो रही हैं, मुश्किलें हो रही हैं लेकिन लोगों को उनसे कोई मतलब नहीं। मैं और दीपिका इतने ज्यादा इंपोर्टेंट हैं कि लोगों इसमें ज्यादा इंटरेस्ट है।

सोनम ने आगे कहा मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहूंगी क्योंकि पहली बात तो मेरे और दीपिका के बीच ऐसा कुछ है नहीं और दूसरी बात मैं इस बारे में कोई बात ही नहीं करना चाहती। तो सोनम ने अपने और दीपिका के बीच किसी भी तरह के झगड़े ना होने की बात तो साफ कर दी, लेकिन आखिर कब तक सोनम इन खबरों को टालेंगी क्योंकि जब तक लोगों को गॉसिप ना मिले तो उन्हें चैन कहां मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X