फाइंडिंग फेनी के चलते सोनम और दीपिका आए करीब
पिछले कुछ समय से सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन की खबरे काफी सुर्खियां बना रही थीं लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइडिंग फेनी के दौरान सोनम व दीपिका को साथ देख लोगों को ये अंदाजा हुआ कि आज भी दोनों अच्छी दोस्त हैं।
सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ने कुछ समय पहले बॉलीवुड निर्देशक करन जौहर के शो कॉफी विद करन में आकर एक दूसरे के बीच अच्छी दोस्ती का प्रदर्शन किया था। यही नहीं बल्कि सोनम कपूर ने अपने दोस्त और दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर को लेकर भी काफी कुछ ऐसा कहा जो कि बाद में दोनों के खिलाफ चला गया। दीपिका ने भी सोनम के साथ मिलकर रणबीर के बारे में कई कमेंट्स पास कर दिये जिनकी वजह से रणबीर कपूर के माता-पिता दीपिका व सोनम से काफी नाराज हो गये।
उसके कुछ समय बाद से ये खबरें आईं कि सोनम कपूर व दीपिका के बीच एक कोल्ड वॉर चल रही है और दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहीं। सोनम ने हाल ही में कॉफी विद करने के अगले सीजन में दीपिका के ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी कुछ कहा। जिनकी वजह से लोगों ने ये कयास लगाए कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications