..................... Sonam Kapoor dazzles in fashion summit by wearing a dress worth Rs 1.7 lakh - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर ने फैशन समिट में 1.7 लाख की ड्रेस पहनकर बिखेरा अपना जलवा, खूबसूरती के कायल हुए लोग

Sonam Kapoor Rs 1.7 lakh dress

Sonam Kapoor Rs 1.7 lakh dress: बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की बड़ी बेटी और हिंदी सिनेमा जगत की स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा ही अपनी स्टाइल, अपने कपड़े और अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर के पास एक से बढ़कर एक शानदार ड्रेस का कलेक्शन हैं। हाल ही में सोनम ने फैनश समिट में लाखों की ड्रेस पहनकर अपना जलवा विखेरा।

लाखों की ड्रेस में सोनम कपूर का जलवा-

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को बी-टाउन की फैशन क्वीन क्यों कहा जाता है। जाहिर है कि कई बार ये खुलासा हो चुका है कि सोनम कपूर को शोपिंग का बहुत शौक है और वह बहुत कपड़े खरीदती हैं। एक से बढ़कर एक शानदार ड्रेस एक्ट्रेस के पास हैं। चाहे एथनिक हो या वेस्टर्न, रेड-कार्पेट इवेंट हो या फैमिली फंक्शन, सोनम का हर अंदाज देखने लायक होता है।

सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिंव रहने वाली आनंद अहूजा की पत्नी सोनम कपूर की पत्नी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थी। एक रियल फैशनिस्टा के रूप में जानी जाने वाली दिवा अपने ग्लैमरस अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

शानदार इवेंट के लिए सोनम कपूर ने ब्राउन कलर की सिल्क ड्रेस पहनी थी, जिस पर पीच, ऑरेंज और रेड कलर का संगमरमर जैसा टैक्सचर था। उनकी ड्रेस में मिनिमल प्लीट्स और एक बेल्ट थी, जो उनके कर्व्स को खूबसूरती के साथ निखार रही थी। इस दौरान न्यूड मेकअप और प्यारी हैयरस्टाइल की थी। इस दौरान एक्ट्रेस की खूबसूरती चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिसर्च से पता चला है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की ये शानदार और क्लासी ड्रेस कोई आम ड्रेस नहीं है बल्कि इसकी कीमत लाखों में हैं। दरअसल, 'Roksanda' ब्रांड की सोनम की इस 'Zinnia' ड्रेस की कीमत 1,77,600 रुपए है। तो अगर इस ड्रेस को खरीदने वालों को अपनी जेब हल्की करनी पड़ेगी।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कई सारी शानदार फिल्में देकर फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन इस वक्त वह अपने बच्चे और पति के साथ विदेश में रहती हैं और कम ही फिल्में करती हैं। सोनम कपूर ने लंबे ब्रेक के बाद हाल ही में शोम मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्लाइंड' से कमबैक किया है। इस फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी लीड रोल में थे। इस फिल्म में सोनम की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X