1 साल बाद पिता अनिल कपूर से मिल रो पड़ीं सोनम कपूर, वीडियो वायरल
सोनम कपूर करीब एक साल बाद लंदन से मुंबई लौट आई हैं। सोनम कपूर करीब एक साल बाद भारत लौटीं है। उनके लौटने पर अनिल कूपर खुद उन्हें रिसीव करने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। कई महीनों बाद अपने पिता अनिल कपूर को देखने पर सोनम कपूर की आंखे भर आईं और वे उन्हें गले लगाकर रोने लगी।
सोनम कपूर का ये वीडियो ऑनलाइन पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सोनम कपूर फोटोग्राफर्स की ओर देखते हुए हाथ हिलाते हुए एयरपोर्ट से बाहर आ रही हैं। एयरपोर्ट के बाहर अनिल कपूर उनका इंतज़ार करते हैं। जैसे ही सोनम कपूर उनसे मिलती हैं तो वे हाई डैड कहकर उन्हें पुकारती हैं।इसके बाद वे अपनी कार में बैठ जाती है।

सोनम कपूर पिछले साल से लंदन में अपने पति आनंद अहुजा के साथ रह रही हैं। पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत में सोनम कपूर दिल्ली और मुंबई में थी और जुलाई में लंदन चली गई थी। इस साल के शुरुआत में सोनम कपूर ने स्कॉटलेंड में अपकमिंग थ्रिलर फ़िल्म ब्लाइंड की शूटिंग पूरी की है। बीते महीने अप्रैल में सोनम कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे आनंद आहूजा के साथ ये बात कर रहीं थी कि उन्हें भारत लौटने का कितना मन हो रहा है।
अनिल कपूर ने हाल में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि हर अभिभावक की तरह सुनीता (अनिल कपूर की पत्नी) और मैं अपने बच्चों के दूर होने पर बहुत याद करते हैं। और हमें उनकी लगातार चिंता रहती है। लेकिन हम ख़ुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हम टेक्नोलॉजी के युग में जी रहे हैं। जब भी हम चिंतित होते हैं तो हम वीडियो कॉल में एक दूसरे को देख और सुन पाते हैं, जो बड़ी राहत की बात है।


Click it and Unblock the Notifications











