WHATTT: सोनम कपूर ने फिर कर दी बहुत बड़ी गलती...कश्मीर को ही उड़ा डाला!
सोनम कपूूर गलतियों की बादशाह हैं। वो कुछ भी अच्छा कर रही हों, उसमें कुछ ना कुछ गड़बड़ हो ही जाती है। हालांकि सोनम कपूर की अच्छाई ये है कि वो अपनी गलती सुधारने में देर नहीं लगाती। वैसे ये गलती बड़ी थी।
कहते हैं कि इंसान गलतियां कर कर के सीखता है। लेकिन सोनम कपूर की गलतियों की लिस्ट खत्म ही नहीं होती है। इस बार कि गलती थोड़ी बड़ी थी। हालांकि सोनम कपूर ने उसे तुरंत सुधार लिया। लेकिन फिर भी गलती क्या थी, ये तो बताना बनता है।
दरअसल, सोनम कपूर और रिया कपूर ने मिलकर रिसॉन नाम का एक ब्रांड लॉन्च किया है। सोनम ने इसे प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम पर भारत का नक्शा डाला। मैप में वो सारी जगह थीं जहां, सोनम के कपड़े मिलते हैं। लेकिन मैप में कश्मीर था ही नहीं।

दरअसल, ये तो हम सब जानते हैं कि अलगाववादियों ने भारत का एक बिना कश्मीर का नक्शा भी फैला रखा है। इस नक्शे में कश्मीर का हिस्सा कटा हुआ है और सोनम ने गलती से यही नक्शा इस्तेमाल कर लिया।
हालांकि लोगों ने तुरंत उन्हें इस बात के लिए टोका। और सभी ने सभ्यता से उनसे रिक्वेस्ट की कि कृपया भारत के सही नक्शे का इस्तेमाल करें।
[#Cannes2017 में ऐसा चलीं सोनम कपूर कि रेड कार्पेट भी फिसल गया!]
और सोनम ने जैसे ही ये गलती पकड़ी उन्होंने तुरंत इसे सुधार लिया है और यही बात सोनम कपूर की काबिले तारीफ है कि वो अपनी गलतियां सुधार बड़ी जल्दी लेती हैं।
बयानबाज़ी में भी सोनम बोल कुछ भी देती हैं, लेकिन फिर बाद में अपने ही शब्दों से पलट जाती हैं!


Click it and Unblock the Notifications











