भरी महफिल में पति को देख कंट्रोल नहीं कर पाईं सोनम कपूर, किया Kiss,वीडियो वायरल!

Sonam Kapoor Kissed Aanand Ahuja- सोनम कपूर ने कुछ साल पहले आनंद आहुजा से शादी करके उनको अपना हमसफर बनाया था। इसके बाद से वो फिल्मों में बिल्कुल एक्टिव नहीं हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। वो किसी इवेंट में हैं और कुछ ऐसा हो गया है कि वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। सोनम कपूर भरी महफिल में खुद को कंट्रोल नहीं कर पाईं थीं।
पति को किया किस
इस वीडियो में आप देखेंगे कि सोनम कपूर आनंद के साथ बातें कर रही है। इस दौरान वो कुछ करने लगते हैं तो सोनम कपूर बिना कुछ सोचे समझे उनके गालों पर किस करने लगती हैं। इसके बाद आनंद आहुजा कहीं इशारा करने लगते हैं और दोनों उसी तरफ देखने लगते हैं। वीडियो को Pallav Paliwal ने साझा किया है।
इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ''यही सोनम कपूर और आनंद का प्यार है।'' जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इस दौरान इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी साथ में काफी शानदार लगती है।
क्या बोले लोग
सोनम कपूर के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''टाइटल ऐसा लिखा है जैसे किस हो रही है।'' एक ने लिखा, ''बहुत बढ़िया जोड़ी....चिंता मत करो मेरी गर्ल फ्रेंड बहुत है।'' एक ने लिखा, ''वाह रे केमिस्ट्री!'' एक ने लिखा, ''वह सचमुच खुश है।'' एक ने लिखा, ''साथ में अच्छे लगते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सोनम कपूर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











