Good News: सोनम कपूर- आनंद आहूजी की शादी पक्की, इस तारीख को बनेंगी दुल्हन
आखिरकार सोनम कपूर की शादी की ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। सोनम कपूर अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। इस बात की पुष्टी सोनम और आनंद के परिवारों ने की है। बता दें, काफी समय से इनकी शादी की खबरें सुर्खियों में थी, लेकिन कपूर खानदान ने अब जाकर आधिकारिक घोषणा की है।
कोई शक नहीं कि फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को खबर से बेहद खुश होगी। कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा- हम गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए।

बता दें, दोनों ही परिवारों में शादी की कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। अनिल कपूर का बंगला भी सच चुका है और घर में मेहमानों का तांता लगा हुआ है। सूत्रों की मानें तो कोरियोग्राफर फराह खान संगीत फंक्शन की कोरियोग्राफी कर रही हैं। सोनम की चचेरी बहन जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर सभी तैयारी में लगे हुए हैं।
आनंद आहूजा की बात करें तो यह दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं। काफी समय से सोनम कपूर और आनंद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। समय समय पर दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी बाहर आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











