Sonam Kapoor की शादी को पूरे हुए 6 साल, वेडिंग एनिवर्सरी पर पति से बोलीं- तुमसे शादी करना मेरे जीवन का...

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Wedding Anniversary: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। जी हां, सोनम आए दिनों अपनी फैमिली और बेटे की तस्वीर फैन्स के साथ साझा करती हैं। वहीं आज 8 मई को सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति साथ कई तस्वीरों शेयर की हैं। साथ ही एक खास नोट भी लिखा है। बता दें कि आज सोनम कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी है। बता दें कि आज दोनों की शादी को 6 साल पूरे हो जाएंगे।

सोनम कपूर ने शेयर की कई तस्वीरें
बता दें कि सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के साथ मौके पर कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर आनंद और अपने बेटे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। दूसरा उन्होंने वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि आनंद कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों माता पिता अपने बेटे को वॉक करवाते नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर में आनंद सोनम को किस करते दिख रहे हैं। पांचवी तस्वीर में सोनम आनंद को हग करती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में कपल का खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

सोनम ने लिखा खास नोट
इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही सोनम लिखती हैं- अपनी ज़िंदगी को प्यार करने के लिए। तुम मेरे सब कुछ हो, सालगिरह मुबारक हो। आपका बिना शर्त का प्यार और समर्थन मेरा सहारा बनता है। तुमसे शादी करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा निर्णय था। तुम्हारे साथ हम स्वर्ग में रहते हैं। मैं तुमसे जितना व्यक्त कर सकता हूं उससे कहीं अधिक प्यार करता हूं। #हर दिनअभूतपूर्व बता दें कि सोनम की इस पोस्ट पर बिपाशा बसु, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा, सुनीता कपूर, दीपशिका देशमुख समेत कई सितारों ने सोनम और आनंद को बधाई दी है।

कुछ ऐसी थी सोनम और आनंद की मुलाकात
आपको बता दें कि सोनम कपूर की आनंद आहूजा से मुलाकात साल 2014 में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली ही मुलाकात में आनंद अपना दिल सोनम को दे बैठे थे। देर किए बगैर आनंद ने सोनम को प्रोपज कर दिया था। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी में केवल फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2022 में बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने वायु कपूर आहूजा रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X