सोनम कपूर का ट्विटर संदेश

By Jaya Nigam

सोनम ट्विटर पर लिखती हैं "दोस्तों, मैंने आयशा और आई हेट लव स्टोरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। इस साल मेरी दोनों फिल्में प्रदर्शन के लिए तैयार हो चुकी हैं। इसके अलावा मैं तीन और फिल्मों में काम कर रही हूं।" मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली यह अदाकारा अपनी अगली फिल्म दिल्ली 6 में काफी पसंद की गयी।

साल 2007 में केवल दो फिल्मों से अपना अभिनय सफर शुरू करने वाली सोनम कपूर के हाथों में इस साल पांच फिल्में हैं। इनमें से दो प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। फिलहाल, तीन की शूटिंग चल रही है।

इस फिल्म में सोनम कपूर ने एक मध्यमवर्गीय लड़की का किरदार पूरी जीवंतता के साथ जिया था। लचर पटकथा की वजह से फिल्म कुछ खास नहीं चली। लेकिन उस फिल्म के सबसे बड़े आकर्षण के रूप में सोनम उभरीं। इस साल सोनम की आने वाली फिल्मों में 'आयशा' और 'आई हेट लव स्टोरीज' शामिल हैं।

फिल्म 'आयशा' की कहानी अंग्रेजी लेखिका जेन आस्टेन के उपन्यास 'एम्मा' पर आधारित है। इस फिल्म में सोनम ने अभिजात्य घराने की एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म में इनके प्रेमियों में से एक अभय देओल भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X