4 सालों के बाद कमबैक करने को तैयार हैं Sonam Kapoor, लेकिन इस बड़ी वजह से अटकी फिल्म!

Sonam Kapoor comeback film: साल 2019 में 'द जोया फैक्टर' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसी फिल्मों के बाद, सोनम कपूर ने फिल्मों से एक लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया और वो मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। अब लगभग चार सालों के ब्रेक के बाद सोनम कपूर फिल्मों में कमबैक करने के लिए तैयार हैं।
सोनम साल 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड के ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक से अपना कमबैक करने जा रहीं हैं। लेकिन ये फिल्म लगातार पोस्टपोन हो रही है। पहले इसे थियेटर में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोविड लॉकडाउन की वजह से यह लगातार टलती रही। लिहाजा, अब निर्माता इसे डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता फिल्म को 30 करोड़ में बेचना चाहते हैं, लेकिन कोई भी मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म को खरीदने के लिए तैयार नहीं है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, "ब्लाइंड के मेकर्स अपनी फ़िल्म को 30 करोड़ में बेचना चाहते हैं लेकिन इस क़ीमत पर कोई भी इस फ़िल्म को ख़रीदने के लिए राज़ी नहीं है। ऐसे में ब्लाइंड की रिलीज़ अटक गई है।"
कुछ साल पहले तक निर्माताओं के लिए फिल्म को ओटीटी पर लाना मुश्किल नहीं था। लेकिन आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी इतने बड़े बजट की जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।
नवोदित निर्देशक शोम मखीजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनम के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी हैं। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2020 में ग्लासगो, स्कॉटलैंड में शुरू हुई और फरवरी 2021 तक स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में पूरी की गई।


Click it and Unblock the Notifications