अनिल कपूर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की फोटो पर मचे बवाल पर सोनम कपूर का तीखा जवाब- देखें ट्वीट्स
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर वायरल होती फोटो और बयानों पर विराम लगाने का प्रयास किया। दरअसल अनिल कपूर की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ वाली फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब घमासान मचा हुआ है। जिस पर सोनम कपूर ने तो जवाब दिया लेकिन खुद अनिल कपूर ने इस पर चुप्पी साधनी ज्यादा सही समझी। इस तस्वीर पर यूजर्स ने पूछा कि अनिल कपूर और दाऊद इब्राहिम के क्या संबंध का क्या धर्म और कर्म है। इस पर एक्ट्रेस ने तीखे जवाब दिए।

दिल्ली के शाहीन बाग में बंदूककांड पर सोनम कपूर ने कई ट्वीट्स किए। एक्ट्रेस ने नफरत फैलानी वाली राजनीति जैसी कई बातें कहीं। इस बीच सोशल मीडिया पर तुरंत सोनम कपूर को ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने स्टेडियम में मौजूद अनिल कपूर और दाऊद इब्राहिम वाली फोटो को पोस्ट कर एक्ट्रेस से सवाल पूछा। जिसके बाद ये बवाल बढ़ता चला गया।


Click it and Unblock the Notifications