सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अचानक बदला अपना नाम, जानिए क्यों?
सोनम कपूर और दुलकर सलमान स्टारर आगामी फिल्म 'द जोया फैक्टर' का फर्स्ट लुक जारी करने के बाद, अब सोनम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपना यूजरनेम 'जोया सिंह सोलंकी' कर दिया है। जाहिर है फैंस यह जानना चाहते हैं कि सोनम ने अचानक नाम क्यों बदल लिया।
दरअसल, सोनम कपूर का यह नाम-परिवर्तन उनकी आगामी फिल्म द ज़ोया फैक्टर की वजह से है क्योंकि फिल्म में उनके किरदार का नाम ज़ोया है। इससे पहले, सोनम कपूर का ट्विटर हैंडल 'सोनम के आहूजा' था, जो अब बदलकर 'जोया सिंह सोलंकी' हो गया है, जिसे देख कर ऐसा लगता है कि निर्माताओं ने फिल्म के प्रचार के लिए कमर कस ली है।

फिल्म की शूटिंग पहले से ही शुरू हो गयी है और निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक भी रिलीज कर दिया है जिसमें फ़िल्म के मुख्य कलाकारों की झलक देखने मिली थी।
फिल्म अनुजा चौहान की सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास 'द जोया फैक्टर' पर आधारित है। पहले लुक में, सोनम और दुलकर के हाथों में उपन्यास की कॉपी नज़र आई और इसमें इन दोनों अभिनेताओं के चरित्र नाम का भी देखने मिला था। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।
जोया फैक्टर, जोया सिंह सोलंकी नाम की एक राजपूत लड़की के बारे में है, जो एक विज्ञापन एजेंसी में एक कार्यकारी के रूप में अपनी नौकरी के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम से मिलती है और 2010 क्रिकेट विश्व कप में टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है।
आखिरकार, ज़ोया को कप्तान निखिल खोड़ा से प्यार हो जाता है, जो भाग्य और अंधविश्वास में विश्वास नहीं करता है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो और एडलैब्स फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
