ज्योतिषियों ने सोनम कपूर को 'द जोया फैक्टर' के ट्रेलर की तारीख बदलने की दी सलाह- ये है Date

आगामी ट्रेलर की उम्मीद में वीडियो की एक मज़ेदार श्रृंखला के बाद, 'द जोया फैक्टर' के निर्माता 27 अगस्त को ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार थे, लेकिन अब ट्रेलर लॉन्च की तारीख 29 अगस्त को स्थगित कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि सोनम कपूर को ज्योतिषियों कुछ ट्वीट मिले, जिन्होंने 29 अगस्त को "द ज़ोया फैक्टर" के ट्रेलर को रिलीज़ करने की सलाह दी है। देश भर के ज्योतिषियों ने सोनम कपूर और द ज़ोया फैक्टर की पूरी टीम को ट्रेलर लॉन्च की तारीख 27 अगस्त से 29 अगस्त तक बढ़ाने की सलाह दी है, जिसे ट्रेलर के लिए सौभाग्यशाली तारीख माना जा रहा है।

सोनम कपूर ने "द ज़ोया फैक्टर" के ट्रेलर लॉन्च की तारीख को स्थगित करने के विषय पर कुछ ज्योतिषियों को जवाब देते हुए अपने ट्वीट्स में लिखा: "It's just my luck, I stumbled upon a tweet about a luckier day for #TheZoyaFactor trailer launch. Lady luck for a reason!" "Why wait for a good day when you can have the best served to you on a platter." "Sometimes a day might be luckier than the lucky charm itself!"

sonam kapoor, सोनम कपूर

इस खबर ने निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फिल्म के चारों ओर अधिक प्रत्याशा पैदा कर दी है। 'द जोया फैक्टर' एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद..

भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है! फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X