बॉयज लॉकर रूम की अश्लील हरकत पर बॉलीवुड सितारे आग बबूला, सोनम कपूर समेत सेलेब्स ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर बॉय लॉकर रूम लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मामले में बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रिया भी सामने आई। सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा से लेकर सिद्धांच चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम के ग्रूप बॉयज लॉकर रूम को लेकर रिएक्शन सामने आया है। इस अश्लील घटना ने देश को हैरान कर दिया। इस मामले पर दिल्ली की महिला आयोग ने संज्ञान भी लिया। उन्होंने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को चिट्ठी भेजी।
हाल में ही इंस्टाग्राम के ग्रूप बॉय लॉकर रूम की चैट वायरल हुई। इस ग्रूप पर स्कूली छात्र अश्लील बातें, गंदी तस्वीरों से लेकर रेप की बातें करते पाए गए। ये मामला तब सामने आया जब इस ग्रूप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस ग्रूप पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सबसे पहले 15 साल के छात्र को पकड़ा। फिर पुलिस ने पांच छात्रों से भी पूछताछ की। साथ ही पुलिस आगे के छात्रों का पता लगा रही है।


Click it and Unblock the Notifications