रांझणा देख पापा अनिल हुए खुश, सोनम की पार्टी चालू
हाल ही सोनम कपूर की फिल्म राझणा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को देखने के बाद हर किसी ने सोनम कपूर की तारीफ की है। लेकिन इन सभी तारीफों के बीच एक ऐसे इंसान का कंप्लीमेंट सोनम को मिला कि उनकी खुशी दोगुनी हो गयी। सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर जो कि सोनम के सबसे बड़े आलोचक भी हैं, ने रांझणा फिल्म देखने के बाद जमकर सोनम की तारीफ की है। इस बात से सोनम काफी खुश हैं। फिल्म रांझणा की सफलता को लेकर सोनम का एक्साइटमेंट खत्म ही नहीं हो रहा है सभी के साथ मिलकर सोनम कपूर पार्टी कर रही हैं और ये सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा।
सोनम कपूर की फिल्म रांझणा में साउथ के सुपरस्टार धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई है और सबसे ज्यादा तारीफ धनुष की हुई है। लेकिन सोनम की एक्टिंग को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। सोनम कपूर का किरदार फिल्म में निगेटिव और पॉजिटिव दोनों रुपों में नज़र आएगा। सोनम ने रांझणा फिल्म से लोगों को ये दिखा दिया कि उनके अंदर भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस है जो कि सही और अच्छे रोल मिलने पर सामने आती है। सोनम ने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं सभी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग नहीं मिली लेकिन रांझणा ने वाकई सोनम के करियर को एक नया मोड़ दिया है।
राझणा की सफलता को सोनम जी भर के सेलिब्रेट करना चाहती हैं और वो कर भी रही हैं। हर रोज़ रांझणा फिल्म की टीम के एक साथ पार्टी करने की खबर आ रही है। ये सोनम की पहली कमर्शियल हिट कही जा सकती है। रांझणा फिल्म में अभय देओल भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। लेकिन धनुष के सामने फिल्म के सभी किरदार फीके पड़ गये।


Click it and Unblock the Notifications











