'सलमान और ऋतिक रोशन.. सिर्फ दो सुपरस्टार्स के साथ काम किया है'
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन और सोनम कपूर की जोड़ी भले ही आज तक किसी फिल्म में न दिखाई दी हो। लेकिन 'धीरे धीरे' एल्बम से ऋतिक- सोनम ने फैंस को जीत लिया है। जी हां, ताजा रिलीज एल्बम में इनकी जोड़ी परफेक्ट लग रही है।
वहीं, जब सोनम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऋतिक के साथ काम करना दिलचस्प था। मुझे शूटिंग से पहले काफी डर था क्योंकि ऋतिक एक सुपरस्टार हैं। और मैंने आज तक सिर्फ दो सुपरस्टार्स के साथ काम किया है.. ऋतिक रोशन और सलमान खान। लेकिन ऋतिक के काम करके सारा डर खत्म हो गया। वे काफी केयरिंग इंसान हैं।
यहां जानिए अब तक सोनम कपूर को मिल चुका है कितने सुपरस्टार्स का साथ-


Click it and Unblock the Notifications


