Sonam Kapoor ने बताया मेरी सहेली का फिल्म इंडस्ट्री में खूब यौन शोषण हुआ, वो सात भाई-बहनों के खातिर...

Sonam Kapoor Video: सोनम कपूर कॉन्ट्रोवर्शियल टॉपिक पर अपनी बात कहने से कभी नहीं कतराती हैं। भले ही वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस, अपनी शादीशुदा जिंदगी और अपने बयानों की बदौलत खबरों में बनी रहती हैं।
पिछले दिनों एक इवेंट में सोनम ने फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उनकी दोस्त को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे दो बहुत अच्छे दोस्तों ने असल में भयानक यौन उत्पीड़न का सामना किया है और उन्हें बहुत बुरी तरह से परेशान किया गया है। वे इसके बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। मेरी एक दोस्त ने कहा, 'मैं अपने जीवन के बाकी हिस्सों में विक्टिम के रूप में नहीं जाना चाहती, खासकर फिल्म इंडस्ट्री में।' वह कहती थीं, 'आप जानते हैं, मैं डिजायरेबल बनना चाहती हूं। मेरा पूरा करियर इसी पर बना है। मैं अपने 7 भाई-बहनों और अपने परिवार का ख्याल रखती हूं। मैं नहीं चाहती कि यह मुझे परिभाषित करे'।"
वीडियो को जल्द ही Reddit पर शेयर किया गया, जहां पर लोगों ने कमेंट तुरंत कमेंट करना शुरू कर दिया। एक शख्स ने लिखा, "यह उसकी कहानी नहीं है। अगर उसमें वाकई हिम्मत है, तो उसे विक्टिम के बजाय अपराधी के बारे में बात करे।" अगले कमेंट में लिखा था, "यह कैटरीना के बारे में हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कैटरीना कभी भी सोनम के साथ अपने असॉल्ट की कहानियां शेयर करेंगी, वह अपनी प्राइवेट जिंदगी को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं और सोनम के साथ उनकी नजदीकियां नहीं हैं।"
कैटरीना कैफ का बचाव करते हुए एक कमेंट में लिखा गया, "कुछ लोगों ने कमेंट किया कि कैटरीना असॉल्ट के खिलाफ क्यों नहीं खड़ी हुईं और सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ क्यों नहीं गईं। बस एक बार खुद को उसकी जगह पर रखकर देखें, आप एक बिल्कुल नए देश, नई इंडस्ट्री में हैं, आपके पास अपने बड़े परिवार की जिम्मेदारी है। आप में से कुछ लोगों में खड़े होने की हिम्मत होगी, लेकिन बहुत सारे पीड़ित हैं जो खुलकर सामने नहीं आ सकते। असल दुनिया में सत्ता वाले लोगों के खिलाफ खड़ा होना वाकई बहुत मुश्किल है। हम 15-20 साल पहले की बात कर रहे हैं जब मीडिया में उत्पीड़न के खिलाफ खड़ी होने वाली एक एक्ट्रेस को फिल्मों से निकाल दिया जाता था, लेकिन उत्पीड़न करने वालों के पास अभी भी सबसे बड़ी फिल्में थीं और कोर्ट केस का भी उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।"
सोनम कपूर ने उस दोस्त का नाम बताने से परहेज किया जिसने यौन उत्पीड़न को एक्सपीरिएंस किया था। हालांकि, रेडिट ने उनके बयानों को डिकोड करने का फैसला किया और माना कि वह कैटरीना कैफ के बारे में बात कर रही थीं। वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया, जिसमें लिखा था, "सोनम ने यह साफ कर दिया कि वह कैटरीना के बारे में बात कर रही हैं; यह कहानी बताते हुए यह साफ करना भयानक है कि यह किसके बारे में है।"
Sonam made it too obvious shes talking about katrina, horrible to tell this story while making it obvious who its about
byu/Mellow-sid inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications