सोनम कपूर ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा जोकर!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने मेरिल स्ट्रीप पर किए गए डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर ट्रंप को जोकर कहा है।
हॉलीवुड एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा था। लेकिन इस स्पीच के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट के जरिये मेरिल को कड़ा जवाब दिया। डोनाल्ड ने ट्वीट कर कहा कि मेरिल हॉलीवुड की सबसे ओवर रेटेड एक्ट्रेस हैं।

अब ट्रंप के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने रीट्वीट किया। रीट्वीट कर सोनम ने डोनाल्ड ट्रंप को जोकर ही कह डाला। सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा "Okay india isn't in such a bad way... this person is a joker... at least our leader has a semblance of intelligence."
बता दें कि पूरा बॉलीवुड इस मुद्दे पर मेरिल का समर्थन कर रहा है। हर कोई मेरिल को सही बता रहा है। जिसको नहीं पता उसकी जानकारी के लिए हम आपको बताते हैं कि मेरिल ने ट्रंप को क्या कहा था।
Golden Globes : मेरिल स्ट्रीप ने साधा डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना
दरअसल मेरिल को जब पुरस्कार देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया था तो स्पीच के दौरान उन्होंने ट्रंप को आड़े हाथ ले लिया था। मेरिल ने कहा था कि ये हॉलीवुड हम जैसे बाहरी लोगों से मिलकर बना है। अगर आप हमें बाहर कर देंगे तो आपके पास मार्शल आर्ट्स और फुटबॉल के अलावा कुछ नहीं बचेगा, जो अार्ट्स नहीं है।
मेरिल ने आगे कहा कि वो खुद न्यू जर्सी में पली-बढ़ी हैं जबकि सारा पॉलसन, सारा जेसिका पार्कर, एमी एडम्स, नताली पोर्टमैन, रूथ नेगा, वायोला डेविस, देव पटेल और रेयान रेनॉल्ड्स सभी अलग-अलग स्थानों पर जन्मे हैं। इन सबके बर्थ सर्टिफिकेट कहां है।''


Click it and Unblock the Notifications











