90 की दशक की सुपरस्टार..सोनम कपूर पहुंची मिलने..ब्वॉयफ्रेंड के साथ
सोनम कपूर लंदन में जूही चावला से मिलने पहुंची।
ऐसा लगता है कि जूही चावला की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड में है और आखिर हो भी क्यों ना वो हैं ही इतनी क्यूट की पिछले महीने जब जूही चावला प्राग में थीं तो शाहरुख खान दो घंटे की फ्लाइट लेकर उनसे मिलने पहुंचे। जूही चावला और उनके बच्चों के साथ शॉपिंग भी की।
ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ। जूही चावला लंदन में थीं और सोनम कपूर जूही चावला से मिलने पहुंची। सिर्फ सोनम कपूर नहीं उनके साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा भी थे। इनकी ये तस्वीरें वाकई काफी क्यूट हैं।

सोनम कपूर ने जूही चावला और उनके बेटे की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर में जूही चावला और सोनम कपूर दोनों ही काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोनम कपूर इन दिनों अपने दोस्त आनंद आहुजा के साथ लंदन में हैं।
सोनम कपूर और आनंद आहुजा की तस्वीर जिसमें दोनों काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर कभी भी अपने रिश्तों के बारे में बात नहीं करतीं हालांकि नेशनल अवार्ड के समय भी दोनों साथ में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications












