सोनम कपूर ने की हिजाब और सिख पगड़ी की तुलना, लोगों ने जमकर की आलोचना
सोनम कपूर हमेशा ही अपने बोल्ड बयानों के कारण विवादों में रहती हैं। अब उन्होंने हिजाब पर एक और कमेंट कर विवादों को न्योता दे दिया है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जहां उन्होंने हिजाब और सिख पगड़ी की तुलना की। सोनम ने सिख पगड़ी पहने एक आदमी और हिजाब पहने एक औरत की तस्वीर शेयर की।
सोनम ने पूछा कि अगर पगड़ी पहनना choice है तो हिजाब क्यों नहीं। बस इसके बाद सोनम कपूर को कड़ी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। ये आलोचनाएं इतनी बढ़ गईं कि सोनम को अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा।

एक सिख ने सोनम को समझाया का दस्त - ए - यर यानि कि भगवान का हाथ। ये Choice नहीं है बल्कि गुरू गोबिंद सिंह का आशीर्वाद है हमारे ऊपर। दस्तर और हिजाब की एक साथ तुलना करना ना सिर्फ गलत और गैर ज़िम्मेदाराना है बल्कि ये आपकी कम समझ को दर्शाता है। एक और यूज़र ने लिखा - सोनम कपूर को समझाना बेकार है। वो केवल पैसे के लिए ट्वीट करती हैं। उनका कोई लेना देना नही होता है कि क्या ट्वीट कर रही हैं। हिजाब हमेशा से औरतों की सुरक्षा को लेकर फैलाया गया एक भ्रम है और रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications