सोनम कपूर की जगह मैं भी पूल साइड बॉल खेलती तो बिकनी ही पहनती!

सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना की फिल्म बेवकूफियां को लेकर काफी सुर्खियां बन रही हैं। बेवकूफियां फिल्म को खासतौर पर सुर्खियों में जगह मिल रही है सोनम कपूर की बिकनी की वजह से। सोनम कपूर को पहली बार बिकनी में देखकर दर्शक काफी हैरान और उत्साहित हैं। हालांकि सोनम कपूर ने अपने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी बॉडी बिकनी बेब्स जैसी नहीं है ना ही उनकी टांगे कैटरीना कैफ जैसी हैं और ना ही उनके दीपिका पादुकोण जैसे ऐब्स हैं लेकिन इसके बावजूद सोनम कपूर फिल्म में काफी हॉट नज़र आ रही हैं। बिकनी में सोनम कपूर की तस्वीरें इंटरनेट पर भी काफी वायरल हो रही हैं। बेवकूफियां फिल्म की निर्देशक नुपुर अस्थाना का कहना है कि बेवकूफियां फिल्म को सोनम कपूर की बिकनी की वजह से ही अगर पॉपुलैरिटी मिल रही है तो ये वाकई गलत है।

नुपुर अस्थाना का कहना है बेवकूफियां फिल्म को प्रमोट करने के लिए हमने जानबूझकर सोनम को बिकनी नहीं पहनाई। नुपर ने कहा "हमें एक सीन शूट करना था जिसमें सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रैंड और अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाती है पूल साइड बॉल खेलती है और मस्ती करती है। हमने सोनम से पूछा कि उन्हें क्या पहनना है। इसपर सोनम ने कहा कि बिकनी पहन लूंगी। हर एक्ट्रेस की तरह बिकनी में सेक्सी दिखने के लिए सोनम ने भी काफी वर्कआउट किया और आज वही सीन फिल्म की टीआरपी बन गया। लेकिन मुझसे ये उम्मीद करना कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए मैं सोनम को बिकनी पहनाउंगी, आयुष्मान के सिक्स पैक ऐब्स बनवाउंगी ये गलत है। हमने ऐसा सोचकर नहीं किया। अगर सोनम की जगह कोई और भी लड़की होती, मैं होती तो मैं भी पूल साइड पर बिकनी ही पहनती। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।"

सोनम कपूर की बिकनी दिखी मेरे एब्स नहीं दिखे किसी को!

नुपर अस्थाना जी टीवी पर आने वाले अपने हिट टीवी शो हिप हिप हुर्रे की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। उसके बाद नुपर ने फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप करोगे फिल्म का भी निर्देशन किया था। मुझसे फ्रैंडशिप करोगे फिल्म भी उनके टीवी शो की ही तरह यंगस्टर्स की जिदंगी और उनके रहन सहन पर आधारित था। लेकिन बेवकूफियां पहली फिल्म है जिसमें नपुर ने एक मैच्योर लव स्टोरी पर काम किया है। नुपुर अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खासतौर पर उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी फिल्म की स्टारकास्ट लोगों को पसंद आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X