सोनम कपूर का हाल-ए-दिल, कहा आनंद पास होता है तो खुश रहती हूं
अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी लवलाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है और खुलकर इसके बारे में बात करती है। बता दें कि सोनम के ब्वायफ्रेंड का नाम आनंद अहूजा है और वो अक्सर उनके साथ नजर आती रहती है। आनंद के बारे में सोनम हमेशा ही खुलकर बात करना पसंद करती है।
हाल ही में सोनम कपूर अपने प्यार का खुलेआम इस अंदाज में इजहार करते हुए कहा कि जब आनंद उनके साथ होते है तो वो उनके लिए सबसे ज्यादा खुशी वाला लम्हा होता है। आनंद के साथ जब सोनम होती है तो उस पल को काफी ज्यादा एंज्वाय करती है।

सोनम कपूर इन दिनो आनंद से अपने रिलेशन और शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। बता दे कि वो जल्द से जल्द आनंद से शादी करना चाहती है और अपना घर बसाना चाहती है।
आपको बता दे कि वैसे तो सोनम और आनंद एक दूसरे से काफी समय से जुड़े हुए है लेकिन इस साल की शुरुआत मे इन दोनो के अफेयर के चर्चे और शादी के चर्चे सुनाई देने लगे थे।
पता चला है कि आने वाले महीने मई में दोनो परिवार के सदस्य मिलकर इसके बारे में आगे बात करेगें और दोनो की शादी की तारीख पक्की की जाएगी। बता दें कि दोनो इसके लिए बिल्कुल तैयार है और अक्सर सोशल मीडिया मे
अपने प्यार का इजहार करते रहते है।
इसी बात को लेकर एक मैगजीन से बात करते हुए सोनम कपूर ने कह ही दिया की जब आनंद उनके आस पास होते है तो वो सबसे ज्यादा खुश होती है। आपको बता दे कि सोनम ने कहा कि उनको पेट के साथ रहने से और एक्टिंग करने से भी खुशी का अहसास होता है।
बता दें कि सोनम कपूर ने फिल्म सावंरिया से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी और आगे उन्होने काफी अच्छी फिल्में मिलती रही।
फिल्म नीरजा मे सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनावाया और फिल्म के लिए सोनम कपूर को अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
बता दे कि इन दिनो सोनम कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में काफी व्यस्त है और बहुत जल्दी इस फिल्म नें अभिनय करती हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications