..................... Sonam Kapoor became Akshay Kumar's teacher know how - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की भी टीचर बनीं सोनम कपूर..सीखा रही हैं कुछ इस तरह

By Shweta

अक्षय कुमार की पैडमैन 26 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म लोगों को बेशक बहुत पसंद आने वाली है इसमें कोई दो राय नहीं है। रियल लाइफ पैडमैन अरूणाचलम मुरुगनाथन इस सुपरस्टार से बेहद खुश हैं और फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित।फिल्म का प्रमोशन भी शुरु हो चुका है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्षय कुमार ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिस वीडियो में सोनम कपूर अक्षय कुमार को पैडमैन बोलना सीख रही हैं। पैडमैन की स्पेलिंग बताने के बाद अक्षय कुमार इसे पदमण बोलते हैं और सोनम कपूर उन्हें सही तरीके से बोलना सीखा रही हैं।

इस वीडियो में मोशन पोस्टर के साथ अक्षय कुमार और सोनम कपूर की आवाज सुनाई दे रही है। ये काफी दिलचस्प है। फिल्म की जब से शूटिंग शुरु हुई है फिल्म तब से लगातार सुर्खियों में है। फिल्म असल में अरुणाचलम मुरुगनाथन के ऊपर बायोपिक है।

अक्षय कुमार, सोनम कपूर, राधिका आप्टे लीड रोल में हैं। फिल्म के बारे में एक बात तो तय है कि फिल्म का हीरो अक्षय कुमार नहीं बल्कि फिल्म की कहानी होगी। दमदारी कहानी के साथ अक्षय कुमार जब भी आए हैं उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचाया है जो इस फिल्म के साथ होना भी तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X