सोनम कपूर के बेबी शॉवर में उमड़ा बॉलीवुड! करीना कपूर, भूमि पेडनेकर के साथ इतने सारे सितारे हुए स्पॉट
Sonam Kapoor baby shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर खुशखबरी को लेकर चर्चा में हैं। वह अपने पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए 8 फरवरी को मुंबई में सोनम की गोद भराई का आयोजन किया गया।

सोनम की बेबी शावर सेरेमनी में परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। करीना कपूर खान, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, भूमि पेडनेकर और शबाना आज़मी जैसे सेलेब्स सबसे पहले वहां पहुंचे। सभी मेहमान पारंपरिक कपड़ों में नजर आए और सोनम को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
खास मेहमानों की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी नजर आईं। बाद में अनुपम खेर, मसाबा गुप्ता, कुणाल रावल और संजय कपूर समेत कई और नामचीन हस्तियां भी सोनम के घर पहुंचीं और इस खुशी के पल का हिस्सा बनीं।
सोनम और आनंद की फैमिली जर्नी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो गई थीं। साल 2022 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और उनके बेटे का नाम वायु रखा गया। नवंबर 2025 में सोनम ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।
बेटे वायु के साथ बिताती हैं वक्त
सोनम अपने बेटे वायु के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फिलहाल सोनम और आनंद लंदन, दिल्ली और मुंबई के बीच समय बांट रहे हैं।
पहली प्रेग्नेंसी पर सोनम का एक्सपीरिएंस
एक इंटरव्यू में सोनम ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के एक्सपीरिएंस शेयर किए थे। उन्होंने बताया था कि शुरुआती तीन महीने काफी मुश्किल रहे थे। सोनम के मुताबिक, प्रेग्नेंसी आसान नहीं होती, लेकिन मां बनना इंसान को और बेहतर बना देता है।
वर्क फ्रंट से बनाई दूरी
काम की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार साल 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है और फिलहाल अपने परिवार और आने वाले बच्चे पर पूरा फोकस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











