..................... Sonam Kapoor and Ayushman Khurana in Yash Raj next film, सोनम का नया प्रेमी आयुष्मान खुराना - Hindi Filmibeat

सोनम का नया प्रेमी आयुष्मान खुराना!

अरे चौकिये नहीं। हम सोनम कपूर के असली के नये ब्वॉय फ्रैंड की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म की जिसमें दोनो ने एक प्रेमी प्रमिका का किरदार निभाया है। सोनम कपूर जो कि बॉलीवुड में अपने फैशन और अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती रही हैं जल्द ही 'विकी डोनर' से बतौर मेन लीड हीरो की शुरुआत करने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ यश राज फिल्म्स की आने वाली फिल्म में नज़र आने वाली हैं।

सोनम कपूर इस वक्त 'रांझना' फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं और जल्द ही उस फिल्म को खत्म करने के बाद वो यश राज फिल्म की एक अनाम फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी जिसमें आयुष्मान खुराना भी मुख्य किरदार में होंगे। इन दोनों के अलावा ऋषी कपूर भी इस फिल्म में नज़र आएंगे। ऋषी कपूर ने सोनम कपूर के पिता की भूमिका निभाई है। फिल्म में सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और साथ ही दोनों की सोच ये है कि बिना पैसे के भी प्यार के सहारे जिंदगी गुजारी जा सकती है। दूसरी तरफ ऋषी कपूर का मानना है कि ये सब बकवास है और बिना पैसे के प्यार का कोई अस्तित्व नहीं।

Sonam Kapoor and Ayushman khurana

ऋषी कपूर हर बार दोनों के सामने कुछ नयी चुनौतियां रखते हैं और दोनों बड़ी ही खुशी के साथ इनका सामना करते हैं। आयुष्मान खुराना इससे पहले विकी डोनर फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में नज़र आ चुके हैं और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी की गयी है। अब जल्द नुपुर अस्थाना के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में भी वो सोनम कपूर के साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी माह में शुरु होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X