सोनम को फिर कास्ट करेंगे अनिल कपूर
बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर फिल्म आयशा के बाद एक और फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं हो सकता हैं कि इस फिल्म में वो अपनी बेटी सोनम कपूर को लीड रोल में लें।
अनिल ने कहा वह एक बार फिर महिलाओं पर केंद्रित फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके बारे में जल्द खुलासा करेंगे। इस फिल्म की पटकथा रिया तैयार कर रही हैं। हैं। अनिल ने कहा की इस फिल्म में सोनम का होना ना होना रिया ही तय करेंगी।
उन्होंने कहा बॉलीवुड में महिलाओं पर केंद्रित फिल्म बनाने की जरूरत है। मैंने ऐसी ही एक फिल्म आयशा बनाई है और इस पर मुझे गर्व है। मैंने महिलाओं पर बनी कुछ फिल्मों में काम किया है। मुझे लगता है कि हम पुरूषों को महिलाओं पर केंद्रित फिल्मों का समर्थन करना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहन भी देना चाहिए।
अनिल कपूर ने अपनी छोटी बेटी रिया के साथ मिल कर आयशा बनाई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में सोनम कपूर दिखी थी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू चल नहीं पाया था।


Click it and Unblock the Notifications