हॉलीवुड की फिल्म में काम करूं, मेरी ऐसी किस्मत कहां: सोनम कपूर
अनिल कपूर के लाड़ली बेटी सोनम कपूर का कहना है कि हॉलीवुड की फिल्मों में काम करना उनकी किस्मत में नहीं है। उनके हिसाब से वह हॉलीवुड की फिल्मों के लिए अभी पूरी तरह से फिट नहीं है। जब वह खुद को तैयार कर लेंगी तब हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के बारे में जरूर सोचेंगी।
आपको बता दें कि उनके पिता अनिल कपूर ने स्लॉमडॉग मिलेनियर और मिशन इंपॉसिबल जैसी हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। जिसके चलते उनके लिए हॉलीवुड के दरवाजे अब खुल चुके हैं, लेकिन उनकी बेटी फिलहाल खुद को तैयार करने में ही लगी है।
वैसे सोनम काफी समय से हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही है। मगर फिलहाल उनकी प्राथमिकता बॉलीवुड की फिल्में हैं। साउथ के स्टार धनुष के साथ उनकी फिल्म रांझणा आने वाली है जिसके लिए वो हिंदी पर ध्यान दें रहीं हैं। इस बारे में अदाकारा का कहना है कि वो आनंद राय और धनुष के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications