बॉम्बे टाकीज' में सोनम अनिल साथ-साथ
अपने आप में अनोखी फिल्म 'बॉम्बे टाकीज' में पहली बार बाप-बेटी यानी की अनिल कपूर और सोनम कपूर साथ-साथ दिखेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि दोनों सितारे रील लाइफ में भी बाप-बेटी का किरदार निभायेंगे।
3 मई को बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म बांबे टॉकीज पर्दे पर पहुंच रही है। हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर इस फिल्म का निर्माण हो रहा है। इस फिल्म को चार लोग मिलकर बना रहे हैं जिनमें अनुराग कश्यप, करण जौहर, जोया अख्तर और दिबाकर बैनर्जी शामिल हैं।
फिल्म के एक गाने में बॉलीवुड के कई दिग्गज जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और आमिर खान दिखायी पड़ेगे। फिल्म का एक गाना तो अमिताभ बच्चन पर ही आधारित हैं तो वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में रानी मुखर्जी, ऱणदीप हुड्डा भी नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












