'दिए जलाने को कहा था पटाखे फोड़ने को नहीं' लोगों पर भड़की सोनम कपूर और दिव्या दत्ता
बीती रात यानि 5 अप्रैल को पीएम मोदी के कहने पर लगभग सभी लोगों ने अपने अपने घरों के बाहर दिए जलाने और टॉर्च जलाने में सहयोग किया। गौरतलब है कि पीएम ने कहा था कि ऐसा करके हमें ये मैसेज देना है कि हम इस लड़ाई में एक साथ हैं। लेकिन कुछ लोगों ने फिर से पीएम की बात को ना समझते हुए कुछ और हरकतों से इसकी धज्जियां उड़ा डालीं।
गौरतलब है कि इस मौके पर कुछ लोग पटाखे फोड़ते हुए नजर आए और जमकर आतिशबाजी भी कर डाली। उन लोगों ने ऐसा क्यों किया ये किसी के समझ में नहीं आया है। इस मामले में अब अभिनेत्री सोनम कपूर और दिव्या दत्ता का बयान सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications











