Sonam Kapoor Wedding: सोनम कपूर की शादी Live अपडेट- आमिर खान, रणवीर भी पहुंचे
Recommended Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी आज मुंबई में बस कुछ ही घंटों में होने वाली है। शादी से आनंद आहूजा की पहली तस्वीर बाहर आई है, जहां वह दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। साथ ही पापा अनिल कपूर समेत भाई अर्जुन कपूर, बहन अंशुला सभी शादी में शामिल होने को तैयार हैं। सभी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हालांकि सोनम कपूर की दुल्हन लुक का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
सोनम कपूर सभी परिवार वाले घर से निकल चुके हैं और शादी की रस्में भी शुरु हो चुकी हैं। सोनम कपूर की खास दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज भी शादी के लिए वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं।

खबर है कि शादी गुरुद्वारे में होगी। शादी के लिए पूरा कपूर परिवार सोनम की आंटी के बंगले पर पहुंच चुका है। शादी सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक चलेगी।
यहां देंखे शादी की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











