#Breaking: सोनम के शादी का कार्ड की वायरल तस्वीरें, संगीत से ठीक पहले BAD NEWS!
Recommended Video

सोनम कपूर की शादी की चर्चा ज़ोरों पर है और कल ही उनके परिवार ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि 8 मई को सोनम कपूर, आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि परिवार ने गुज़ारिश भी की है कि ये हमारा निजी मामला है इसलिए हमारी प्राईवेसी की रिस्पेक्ट की जाए।
अब आज सोनम कपूर के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर है। अच्छी खबर ये है कि उनके शादी के कार्ड की तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो चुकी हैं। ये तस्वीरें एक्सक्लूसिव हैं स्पॉटबॉय.कॉम के पास।

सोनम और आनंद की शादी का कार्ड बिल्कुल सादा है। और बेहद ही खूबसूरत। शादी का कार्ड तीन भाग में है - मेहंदी, शादी और पार्टी। मेहंदी का फंक्शन है 7 मई को जिसका थीम रखा गया है सफेद।
वहीं शादी है 8 मई की सुबह। और इसके बाद 8 मई की शाम, होटल लीला से है सोनम कपूर का रिसेप्शन। अब आते हैं बुरी खबर पर। सोनम के संगीत की ज़िम्मेदारी थी फराह खान की।
लेकिन संगीत से कुछ दिन पहले ही फराह के पैर में आ चुका है फ्रैक्चर।


Click it and Unblock the Notifications