इस महीने होगी सांवरिया गर्ल सोनम कपूर की शादी, तारीख याद कर लीजिए
Recommended Video

इस समय बॉलीवुड में अगर शादी की बात करें तो सिर्फ सोनम कपूर और आनंद अहूजा चर्चा में चल रहे है। बता दें कि काफी समय से एक दूसरे को लेकर खबरें आती रहती है कि वो इस महीने शादी कर रही है या फिर उस महीने शादी कर रही है।
इस बार जो खबर उन दोनो के इर्द गिर्द घूम रही है वो ये है कि इस महीने दोनो शादी के बंधन में बंध सकते है। बता दें कि सोनम कपूर अकेली ऐसी अभिनेत्री है जो अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करती है और मीडिया के सामने भी अपने रिश्ते को नहीं छिपाती है।

इन दोनो की शादी की तारीख को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती है पर इसमें कुछ भी नतीजा निकलकर सामने नहीं आता है।
इससे पहले आई एक खबर की माने तो उनकी शादी जेनेवा में होने की बात कही गई थी पर इस बात को साफ करते हुए फिर से खबर आई थी कि ये दोनो कहीं और नहीं बल्कि मुंबई में ही शादी करेंगें।
बता दे कि एक प्रमुख अखबार में छपी खबर की माने तो सोनम और आनंद मई में शादी नहीं करगें। अखबार में लिखा है कि सोनम और आनंद अप्रैल में 29 तारीख को शादी के बंधन में मुंबई में ही बंध जाएंगें।
हालांकि सोनम कपूर के फैंस की माने तो उन्होने शादी करने का फैसला काफी जल्दी ले लिया है पर फैंस सोनम की शादी देखना भी चाहते है। गौरतलब है कि सोनम कपूर ने अपने शादी के लिए अब दोस्तों को दावत देना भी शुरु कर दिया है।
यहां तक की कई लोग ऐसे भी है जिनके पास दावत पहुंच भी चुकी है। बता दें कि इसमे सोनम कपूर के करीबी दोस्त करीना कपूर, स्वरा भास्कर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और वरुण धवन भी शामिल है।
फिलहाल इस मौके का सोनम के दोस्तों को भी बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई और लोग जैसे सुपरस्टार सलमान खान जो कि अनिल कपूर के अच्छे दोस्त है और जैकलिन फर्नांडिज के साथ साथ सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और करण जौहर को भी शादी की दावत पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications