सोनम कपूर की शादी कि डेट हुई तय, ऐसे चल रही है शादी की तैयारियां
नीरजा फेम अभिनेत्री सोनम कपूर के शादी के चर्चे इन दिनो बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए है। इस उनकी शादी की फिक्स होने और शादी की डेट सामने आने की बात चर्चा में चल रही है। बता दें कि रिपोर्ट्स की माने तो सोनम कपूर 29 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
बता दें कि सोनम कपूर आनंद अहूजा को डेट करती है और उनसे ही शादी करने जा रही है। शादी की तारीख पक्की होने के साथ साथ ये खबर भी सामने आ रही है कि सोनम कपूर के घरवालों ने शादी की तैयारी और रिसेप्शन की तैयारी भी शुरु कर दी है। इसके साथ ही खबर ये भी है कि घरवाले शादी के लिए डांस प्रैक्टिस भी कर रहे है।

काफी समय से दोनो के शादी की खबरें आ रही है और हमेशा दोनो साथ में नजर आते रहे है। शादी की तारीख की बात करें तो ये अभी पक्का नहीं है कि शादी 29 अप्रैल को होगी क्योंकि क्योंकि दोनो के घरवालों में से किसी ने इस बात की कंफर्मेशन नहीं दी है।
वहीं खबरों की माने तो इनकी शादी भी विराट और अनुष्का की तरह ही हो सकती है कि अचानक पता भी ना चले और सीधे शादी की फोटोज वायरल होना शुरु हो जाए।
बता दे कि सोनम और विराट का परिवार इटली चला गया था और वहीं पर उन लोगों ने शादी कर ली थी और भारत में आकर रिसेप्शन किया था।
सोनम कपूर और आनंद अहूजा काफी समय से एक दूसरे के साथ में देखे जाते रहे है और हिंदी सिनेमा के ये दोनो अकेले कपल है जो अपने रिश्ते पर खुल के बोलते है कुछ भी नहीं छिपाते है।
इसके पहले एक इंटरव्युव में सोनम कपूर ने कहा था कि वो जब आनंद के साथ होती है तो अपने आपको अधूरा महसूस नहीं करती है और उनको किसी भी तरह की कोई कमी महसूस नहीं होती है।
सोनम कपूर की बात करें तो उनको नीरजा के बेहतर अभिनय के लिए जाना जाता है और इसके लिए उनको कई अवॉर्ड्स भी मिले थे।
बता दें कि सोनम कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में जैसे खूबसूरत, प्रेम रतन धन पायो और सांवरिया जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था पर नीरजा के लिए उनको काफी सराहना मिली थी।
फिलहाल सोनम कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग को लेकर काफी सुर्खियों में है और वो इस समय इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications